Optical fiber केबल क्या है? और कैसे काम करता है

fiber optical cable




यदि आप ये जानना चाहते है। optical fiber क्या है और ये कैसे काम करता है। तो आज के इस ब्लॉग में हम जानेगे की fiber optic cable क्या है। एक ऑप्टिक फाइबर केबल कितने चीजों से मिल कर बना होता है और ये कैसे काम करता है।ऑप्टिकल केबल के क्या-क्या लाभ हानि है। यदि आप यह सभी चीजों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।तो आज किस ब्लॉक में हम बात करेंगे कि fiber optical cable क्या है?

Contents

optical fiber क्या है what is optical fiber in hindi

दरअसल दोस्तों आज हम सभी जिस इंटरनेट या टेलीकॉम सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, उन सब के पीछे High Speed Optical Fiber Cable होती है, यह एक तरह से किसी भी नेटवर्क की Backbone होती है। फाइबर ऑप्टिक्स जो की बहुत ही फ़ास्ट इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने के लिए उपयोग में लायी जा रही है और इसके इतनी फ़ास्ट डाटा ट्रांसमिशन स्पीड के पीछे इसकी बनावट और तकनीक है।

ऑप्टिकल फाइबर में बिजली का संचार नहीं लाइट का संचार होता है। लाइट का उपयोग करके इसकी स्पीड को बहुत तेज़ किया गया है। ऑप्टिकल फाइबर पतले कांच या प्लास्टिक से बनाई जाती है जिससे लाइट के रूप में जानकारी का प्रवाह होता है। जैसा कि Albert Einstein ने कहा था। दुनिया में सबसे तेज प्रकाश की गति है।

ऑप्टिकल फाइबर केबल में इसी गति से लगभग डाटा का ट्रांसफर होता है। ये तारें किन्ही अन्य तारों के मुकाबले बहुत महंगी होती है।एक ऑप्टिकल फाइबर एक अर्ध-लचीला, पारदर्शी, और शुद्ध ग्लास का बेहद पतला स्ट्रैंड होता है | जिसका व्यास मनुष्य के बाल जितना होता है। हज़ारों स्ट्रैंड को एक बंडल में अरेंज किया जाता हैं ताकी एक मोटी केबल बन सके। 

चूंकि कांच ऑप्टिकल रूप से पारदर्शी है, इसलिए हम लाइट की किरणों से भरी हुई इनफॉर्मेशन को लंबी दूरी तक भेजने में सक्षम हैं। फाइबर ऑप्टिक्स का बेसिक मेडियम बाल के जितना पतला फाइबर होता है जो कभी-कभी प्लास्टिक से बना होता है लेकिन अधिकतर यह सिलिका कांच ग्लास का बना होता है। एक टिपिकल ग्लास ऑप्टिकल फाइबर का व्यास 125 micrometres (μm), या 0.125 mm (0.005 इंच) होता है। 

यह वास्तव में cladding का व्यास, या बाहरी रिफ्लेक्टिंग लेयर है। कोर, या आंतरिक प्रेषण सिलेंडर का व्यास 10 μm जितना छोटा हो सकता है। हालांकि प्रोसेस को टोटल इंटरनल रिफ्लेक्शन कहा जाता हैं, फाइबर में लाइट किरणें काफी कम क्षीण, या तीव्रता में कमी के साथ कोर के भीतर फैल सकती हैं। दूरी पर क्षीण होने की डिग्री लाइट के वेवलेंथ और फाइबर की संरचना के अनुसार बदलती है।

ऑप्टिकल टेलीकम्यूनिकेशन आमतौर पर 0.8-0.9 μm या 1.3-1.6 μm – वेवलेंथ जिसे लाइट-इमिटिंग डायोड या सेमिकंडक्‍टर लेजर द्वारा उत्पन्न किया जाता हैं और वे ग्लास फाइबर में कम से कम क्षीण होते हैं।एंडोस्कोपी या इंडस्‍ट्री में फाइबरस्कोप इंस्पेक्शन दृश्य वेवलेंथ में कंडक्‍ट किया जाता है, परीक्षण वाले क्षेत्र को रोशन करने के लिए फाइबर के एक बंडल का इस्तेमाल किया जाता हैं और दूसरे बंडल को इमेजेज को मनुष्‍य की आंखों तक या वीडियो कैमेरे तक ट्रांसमिट करने के लिए किया जाता हैं।

एक optical fiber cable कितने चीजों से मिल कर बना होता है | 

एक फाइबर ऑप्टिक केबल पांच भागों से बना है:-

  1. Outer jacket
  2. Strength member
  3. Coating
  4. Cladding
  5. Core

 

optical fiber cable कैसे काम करता है?optical fiber cable work.

फाइबर ऑप्टिक्स केबल में Total Internal Refraction/Reflection की आवश्यकता होती है जिसके कारण इसे silica (glass) के द्वारा बनाया जाता है|ऑप्टिकल फाइबर के silica (glass) वाले अन्दर के भाग को core कहा जाता है और यह core, cladding के द्वारा ढकी रहती है जो कि एक low refraction/reflection वाली मध्य परत होती है|

जो light को core के बाहर जाने से रोकती है|silica के होने के कारण light, core के अन्दर bounce करती है और यह reflect होती रहती है जैसे की किसी mirror पर light या आकृति reflect होती है|यह reflection एक विशिष्ट angle पर होता है जिससे कि एक zig zag type आकृति का निर्माण होता है, जो कि total internal reflection है|

Light pulses के द्वारा ही optical fibre cable में data को transmit किया जाता है, यहाँ data light के speed से थोडा slow transmit होती है क्योंकि glass layer बहुत ही घनी होती है| data लाइट के speed से 30% तक कम speed में travel करती है जिसके कारण data ट्रांसमिशन में fiber optics की गति को बढ़ाने के लिए repeaters का उपयोग किया जाता है|

Repeaters, optical signal को regenerate कर इसे electrical signal में convert करते हैं और फिर से इन electrical signal को process कर optical signal में retransmit करते हैं|Core और cladding को क्षति से बचाने के लिए इन केबल के ऊपर एक coating भी चढ़ाई जाती है जिसे outer jacket कहते हैं|

best optical fiber internet provider in india

  1. Airtel
  2. BSNL
  3. Jio Fiber

 

ऑप्टिकल केबल फाइबर  के क्या-क्या लाभ or हानि है

1.बड़े बैंडविड्थ: ऑप्टिकल फाइबर बहुत ही तेज़ी से बहुत काम समय में लम्बा सफर तय करने में सक्षम है। ये बिजली वाली तारों की तुलना में 10 से 100 गुनाअधिक बैंडविड्थ हो सकते हैं। जिसका मतलब यह ज्यादा डाटा लाने और ले जाने में सक्षम है। 

2.कम नुकसान: आप जानते होंगे लाइट की स्पीड बिजली से कई ज्यादा है। ऐसे में ये बिजली की तारों के मुकाबले काम नुकसानदेह होती हैं।

3.विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप की प्रतिरक्षा: ऑप्टिकल फाइबर इंसुलेटर के बने हुए होते  हैं, इस कारण मैग्नेटिक वेव इन पर कोई असर नहीं डाल सकती 

4.छोटे आकार और हल्के: ऑप्टिकल फाइबर काफी छोटे होतें हैं इनकी मोटाई आप के बाल से भी काम होती है। इसकी इसी संरचना के कारण इनका वजन भी बहुत कम होता है। 

5.सुरक्षा: ऑप्टिकल फाइबर डटा को पूरी सेफ्टी प्रदान करता है। इसकी सिक्योरिटी को तोडना इतना सस्ता और आसान नहीं है।

 

ऑप्टिकल फाइबर का आविष्कार किसने किया?

1840 के दशक की शुरुआत में, फ्रांसीसी आविष्कारक डैनियल कोलाडॉन और जैक्स बाबिनेट ने संचरण का बीड़ा उठाया गया था, जिसके बाद संचरण की अवधारणा अस्तित्व में आई। 1850 के दशक के मध्य में, आयरिश आविष्कारक जॉन टाइन्डल ने एक फाइबर का उपयोग करके एक समान प्रदर्शन किया। इन प्रयोगों के आधार पर, आविष्कारक जॉन लोगी बेयर ने 1925 में टेलीविजन का आविष्कार किया। 1952 में, भौतिक विज्ञानी नरिंदर सिंह कपानी ने जॉन टिंडल के प्रयोगों के आधार पर पहली वास्तविक ऑप्टिकल फाइबर केबल का आविष्कार किया।

optical fiber का इतिहास

ऑप्टिकल कम्युनिकेशन पर शोध की शुरुआत 1880 में Alexander Graham Bell द्वार Photophone के रूप में हो गयी थी, जिसमे Photophone द्वारा ध्वनि लाइट बीम के रूप में प्रवाहित होती थी लेकिन जब कभी बादल होते थे, तो यह काम नहीं करता था।

इसके बाद 1975 में इसमें हुए अनुसंधान के बाद पहली व्यवसायिक फाइबर ऑप्टिक संचार प्रणाली विकसित हुई और इसमें नए नए अनुसंधान होते गए, और उसी अनुसार इसका ट्रांसमिशन करने का दायरा भी बढ़ता चला गया। 

इसी के फलस्वरूप आज दुनियाभर में फाइबर ऑप्टिकल केबल का जाल बिछा हुवा है और इसका इतना विशाल नेटवर्क है।

www.gyanpie.com के इस ब्लॉग के माध्यम से फाइबर ऑप्टिकल केबल क्या है और ये कैसे काम करता है के बारे में जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही यदि आप लोगों को यह जानकारी अच्छी लगी है तो आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे पोस्ट जरूर करें ताकि इस ब्लॉग के माध्यम से आपको और आपके दोस्तों को और ऐसे ही knowledge जानकारी मिलती रहे।

धन्यवाद


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *